RTI & LEGAL WORK
RTE 25% सहायता
हम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को RTE 25% प्रवेश प्रक्रिया मे आवेदन से लेकर चयन और स्कूल मे दाखिले तक पूर्ण सहायता प्रदान करते हैं
फ़ीस विवाद / रिफ़ंड सहायता
स्कूल द्वारा अवैध फ़ीस, मनमानी वृद्धि या रिफ़ंड रोकने की स्थिति मे अभिभावकों को मार्गदर्शन व कारवाई मे सहयोग प्रदान करते हैं
स्कूल द्वारा TC रोकने पर सहायता
यदि स्कूल बकाया या आँय कारणों से TC रोकता है तो हम आवश्यक नियमों के आधार पर अभिभावकों को समाधान व सहायता उपलब्ध कराते हैं
दिव्याङ्ग बच्चों की शिक्षा सहायता
दिव्याङ्ग बच्चों को नि:शुल्क व सुविधायुक्त शिक्षा दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करते हैं
बिना मान्यता और डमी के स्कूलों पर शिकायत
हम बिना मान्यता और डमी स्कूल जो नियमों के विरुद्ध चलते पाये जाते हैं उन स्कूलों के खिलाफ संबन्धित शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन मे शिकायत दर्ज कराने और कारवाई कराने मे अभिभावकों को सहायता प्रदान करते हैं
फ़ीस विवाद / रिफ़ंड सहायता ( अन्य श्रेणी)
शिक्षण सामग्री, गतिविधि शुल्क या अन्य अनियमित चार्ज पर अभिभावकों को लिखित शिकायत और कानूनी प्रक्रिया मे सहयोग करते हैं तथा स्वयं भी शिकायत करते हैं
नियमों की अवहेलना करके नयी ड्रेस लागू करने पर शिकायत
स्कूल द्वारा बार-बार यूनिफ़ोर्म या जूते आदि की डिजाइन मे परिवर्तन का विरोध करते हुए नियमानुसार शिकायत कराने और करने हेतु उपलब्ध रहते हैं
एक ही दुकान अथवा स्कूल से से कॉपी/किताब/यूनिफ़ोर्म बेचने का विरोध
स्कूलों द्वारा किसी एक विक्रेता से पुस्तकें/यूनिफ़ोर्म खरीदने के दबाव का विरोध करते हुए अभिभावकों को राहत और वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध करवाते हैं
प्रतिवर्ष प्राइवेट किताबों के बदलने पर विरोध
हर साल अनावश्यक रूप से किताबों के बदलने का पुरजोर विरोध करते हैं और जिला प्रशासन को शिकायत करते हुए महंगी बेची जा रही किताबों के दाम कम करवाकर अभिभावोक की सहायता करते हैं
कम शिक्षित टीचरों को रखने पर शिकायत
स्कूलों मे मानक के अनूरूप योग्य शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर अभिभावकों को शिकायत और विभागीय कारवाई मे सहयोग देते हैं
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का विरोध
छात्रों को डराना, मारना/पीटना या पेरेंट्स को दबाव मे लाने की हर गतिविधि के खिलाफ हम मजबूती से खड़े रहते हैं
अभिभावक जागरूकता अभियान
माता-पिता को शिक्षा कानून, RTE नियम, और अपने अधिकारों के बारे मे जागरूक करने के लिए PAPA NGO नियमित कार्यशालाएं और कैम्पेन आयोजित करता है
कोविड के 15%वापस दिलाने मे सहायता
कोविड-19 अवधि में निजी स्कूलों द्वारा लिए गए अतिरिक्त शुल्क या न लौटाए गए 15% फीस को वापस दिलाने में हम अभिभावकों को पूरी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करते हैं
बच्चों के लिए काउन्सलिन्ग सुविधा
बच्चों की पढ़ाई, व्यवहारिक तनाव, स्कूल भय, परीक्षा दवाब, और मानसिक उलझनों को समझते हुए PAPA NGO विशेषज्ञ काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराता है, ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें
ऑनलाइन आकस्मिक ट्यूटर की सुविधा
जरूरत पड़ने पर छात्रों को तत्काल ऑनलाइन ट्यूटर उपलब्ध कराने की सुविधा, चाहे अचानक टेस्ट हो, होमवर्क में दिक्कत हो या विषय स्पष्ट न हो.
हम बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी आकस्मिक ज़रूरतों में तुरंत शैक्षणिक सहायता दिलाते हैं
डोनर ब्लड बैंक - डाटा बैंक
PAPA NGO एक सामाजिक पहल के रूप में अभिभावकों का डोनर डाटा बैंक तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य है कि किसी भी अभिभावक या बच्चे को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उसी क्षेत्र/लोकेशन में उपलब्ध ब्लड डोनर की जानकारी मिल सके.
यह डाटा बैंक समाज में आपसी सहयोग, जीवन रक्षा और मानवीय मूल्य को बढ़ावा देने का प्रयास है हम चाहते हैं कि हमारे शहर में “रक्त की कमी” कभी किसी जीवन को खतरे में न डाले.
"हम कैसे मदद करते हैं / How We Help"
डिजिटल सहायता (Online Support Desk)
माता-पिता हमें फ़ोन, WhatsApp, ईमेल और वेबसाइट फॉर्म के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
RTI Assistance Desk
हम RTI ड्राफ्ट तैयार करवाते हैं,
RTI ट्रैक करते हैं,
और अपील तक मदद करते हैं.
मीडिया एवं शिकायत फॉलो-अप
यदि मामला गंभीर हो तो विभागीय अधिकारियों, मीडिया और प्रशासन को पत्र भेजकर दबाव बनाते हैं.
कोर्ट एवं विधिक सलाह (Legal Advisory)
जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट या शासन स्तर तक मार्गदर्शन.
